सेम की समस्या से निपटने के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार : जाखड़
अबोहर : जब तक सब्जियों व फलों के मंडीकरण की उत्तम व्यवस्था नहीं होती तब तक किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता नहीं आ पाएगी। अन्य फसलों की तरह बागवानी के लिए भी ¨सचाई चक्र का समुचित प्रबंध किया जाना जरूरी है। यह बात सांसद व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने बागवानी विभाग की ओर से लगाई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के दौरान कही।
संवाद सहयोगी, अबोहर : जब तक सब्जियों व फलों के मंडीकरण की उत्तम व्यवस्था नहीं होती तब तक किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता नहीं आ पाएगी। अन्य फसलों की तरह बागवानी के लिए भी ¨सचाई चक्र का समुचित प्रबंध किया जाना जरूरी है। यह बात सांसद व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने बागवानी विभाग की ओर से लगाई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के दौरान कही।
जाखड़ ने कहा कि यहां स्थित पंजाब एग्रो जूस फैक्ट्री को 16 करोड़ की लागत से नई तकनीक के सहारे जीर्णोद्धार करने को मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने पंजाब किसान आयोग के अध्यक्ष अजयवीर जाखड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जाखड़ ने किसानों को परंपरागत फसली चक्र से हटकर डेयरी फार्मिग, फल व सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने की प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सेम की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार शिअद-भाजपा सरकार द्वारा छोडे़ गए भारी आर्थिक बोझ से उभरने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है जल्दी लोगों को राहत महसूस होगी।
युवक कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान संदीप जाखड़ ने आधुनिक तकनीक के सहारे खेती को उत्तम व्यवसाय बनाने का प्रयास करने को कहा। कमिश्नर सुमेर ¨सह गुर्जर ने कहा कि परंपरागत फसलों से हटकर जैविक खेती अपनाकर और रासायनिक खादों के संतुलित प्रयोग से किसान अपना भविष्य संवार सकते हैं। सिटरस एस्टेट के सदस्यों अजीत सहारण व प्रदीप दाबड़ा ने किसानों की समस्याएं पेश की।
तारा सिंह को सर्वश्रेष्ठ फल उत्पादन के लिए नवाजा
फल प्रदर्शनी में तारा ¨सह तूतवाला को सर्वश्रेष्ठ फल उत्पादन के लिए सांसद सुनील जाखड़ ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में कुल 115 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिनमें 53 प्रतिभागियों के आधार पर फाजिल्का जिले ने ओवरऑल ट्राफी जीती। इस मौके पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय व बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को आने वाली समस्याओं के हल बारे बताया। मौके पर एसएसपी डॉ. केतन बलिराम पाटिल व डीएसपी राहुल भारद्वाज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।