स्कूल में घुसे दो खूंखार सांड़, तोड़ डाला गेट व बोर्ड; शिक्षकों ने कमरों में बंद कर बचाई बच्चों की जान
अबोहर के पंजावा मंडल स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो खूंखार आवारा सांड़ घुस गए, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच ...और पढ़ें
-1789975295136_m.webp)
अबोहर के प्राइमरी स्कूल में सांड का तांडव।
HighLights
अबोहर के प्राइमरी स्कूल में दो सांड़ों का उत्पात
शिक्षकों ने बच्चों को कमरों में बंद कर सुरक्षित किया
सांड़ों ने स्कूल का गेट और बोर्ड तोड़ दिया
संवाद सहयोगी, अबोहर। पंजाब में अबोहर के पास गांव पंजावा मंडल के सरकारी प्राइमरी स्कूल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया, जब दो खूंखार आवारा सांड़ अचानक स्कूल परिसर में घुस आए।
पंजावा मंडल के सरकारी प्राइमरी स्कूल में सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब दो सांड़ स्कूल परिसर में घुस गए। दोनों सांड़ों ने काफी देर तक जमकर उत्पात मचाया और स्कूल में तोड़फोड़ कर दी।
सांड़ों को देखकर शिक्षक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए और उन्होंने सभी बच्चों को तुरंत कमरों में बंद कर दिया, ताकि कोई बच्चा उनकी चपेट में न आ जाए।
शिक्षकों ने बड़ी मुश्किल से दोनों सांड़ों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला। इस दौरान स्कूल में मौजूद बच्चों और शिक्षकों में भय का माहौल बना रहा। शिक्षकों के अनुसार सांड़ों ने स्कूल की गेट के अलावा बोर्ड को भी तोड़ दिया, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 21, 2026
शिक्षकों ने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने ग्राम पंचायत और प्रशासन से मांग की है किलावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना के दौरान किसी बच्चे या शिक्षक को नुकसान न पहुंचे।
यह भी पढ़ें- नाके पर दबोचा तो पुलिस पर ही चला दी गोली, जालंधर में पंजाबी यू-ट्यूबर मणी शाकर समेत 3 गिरफ्तार
