छत पर खेलते विद्युत तारों की चपेट में आए दो बच्चे, झुलसा
अबोहर : पक्का सीडफार्म निवासी दो बच्चे रविवार को छत पर खेलते हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:28 PM (IST)
जासं, अबोहर : पक्का सीडफार्म निवासी दो बच्चे रविवार को छत पर खेलते हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। पक्का सीडफार्म 14 वर्षीय लवप्रीत पुत्र रणजीत अपने दोस्त 10 वर्षीय कर्मजीत पुत्र हर¨जदर के साथ छत पर खेल रहा था कि अचानक छत से गुजरती हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें