स्लम बस्तियों में 1539 लोगों को खिलाया भर पेट खाना
अबोहर : मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे भारत में रोबिनहुड आर्मी की ओर से चलाए गए नो खाली पेट के मिशन के तहत स्थानीय संस्था ने अलग अलग स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को भर पेट खाना खिलाया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे भारत में रोबिनहुड आर्मी की ओर से चलाए गए नो खाली पेट के मिशन के तहत स्थानीय संस्था ने अलग अलग स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को भर पेट खाना खिलाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मिशन के तहत तीन अलग अलग स्लम बस्तियों में करीब 1539 जरूरतमंद लोगों को पेट भर खाना खिलाया गया। इस खाने के लिए एसपी विनोद चौधरी ने भी सहयोग दिया, जबकि रोबिनहुड आर्मी टीम के सदस्यों ने खाना बांटने की सेवा की। इस मौके पर एसपी चौधरी ने कहा कि भूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाने की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने बस्ती के लोगों से इस बात का आह्वान भी किया कि वह अपने बच्चों से भीक्षा मंगाने की बजाय बच्चों को स्कूल भेजे क्योंकि इन्हें भी पढ़ाने का पूरा हक है। उन्होंने इसके लिए संस्था के सहयोग से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों को वस्त्र भी भेंट किए गए। इस मौके पर संस्था प्रमुख मेघा चराया, एसपी विनोद चौधरी, अजय तंवर, न¨रदर, अभिनव, एंकर देव सिडाना, नीलम, हितेश, अंकिश, कृष्ण वर्मा, जोनी, मुकेश गोयल, सोनू ग्रोवर, बेबी आहूजा, मंगी राम, जगदीश खट्टर मौजूद थे।