केरल पीड़ितों के लिए 1.34 लाख सहायता राशि एकत्रित की
अबोहर : सेवा भारती की ओर से केरल बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ 1 लाख 34 हजार 550 रुपये की राशि एकत्र कर ली है, जो बाढ़ पीड़ितों को सरकार के माध्यम से भेजी जाएगी।
संवाद सहयोगी, अबोहर : सेवा भारती की ओर से केरल बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ 1 लाख 34 हजार 550 रुपये की राशि एकत्र कर ली है, जो बाढ़ पीड़ितों को सरकार के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रधान सतपाल गिल्होत्रा ने बताया संस्था की ओर से सहयोगी संगठनों के साथ शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों से राशि एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया है। केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शहरवासियों ने पहले दिन 55 ह•ार रुपये , दूसरे दिन 45 हजार रूपये तथा तीसरे दिन लगभग 35 हजार रुपये की राशि सहयोग रूप भेंट की। इस कार्य में समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गिल्होत्रा ने दान देने वाले सभी शहरवासियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शहर निवासी इससे पहले भी समाजसेवा व कुदरती आपदाओं की सहायता के लिए बढ़ चढ़ सहायता करते रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों व कर्मियों को भी सहायता करने की अपील की है।