सीतो रोड पर व्यक्ति का शव मिला, नहीं हुई पहचान
अबोहर : सीतो रोड पर सरस्वती कॉलेज के नजदीक मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:09 PM (IST)
जासं, अबोहर : सीतो रोड पर सरस्वती कॉलेज के नजदीक मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टा से लगता है कि किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी, जिससे इसकी मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया को दी। संस्था के सदस्य रवि कुमार व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें