ट्रस्ट ने लाभार्थियों को 40 हजार पेंशन के चेक दिए
अबोहर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सदस्य विपन शर्मा के निवास स्थान पर जरूरतमंद लोगों को पेंशन के चेक बांटे गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:01 PM (IST)
जासं, अबोहर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सदस्य विपन शर्मा के निवास स्थान पर जरूरतमंद लोगों को पेंशन के चेक बांटे गए। संस्था के खजांची सर्बजीत मौजूद थे। विकलांगों व विधवाओं को करीब 40 हजार रुपये के चेक दिए गए। ट्रस्ट की ओर से हर महीने के तीसरे रविवार को पेंशन चेक वितरित कार्यक्रम रखा जाता है। अबोहर इकाई के ट्रस्ट से जुड़े सदस्य निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष महेंद्र सरस्वा, सीताराम शर्मा, सरदार एसपीएस कटारिया, विपन शर्मा, पवन ¨सगला, बलजीत शर्मा, गौरव अरोड़ा, बलदेव राज गोयल, भूपेंद्र शर्मा, पुनीत अरोड़ा सोनू एवं ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें