दो दिव्यागों को ट्राईसाइकिलें भेंट की
अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ ने दो दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें भेंट कीं। संघ के प्रधान गगन मल्होत्रा ने बताया कि दोनों ट्राईसाइकिलें संघ को स्व. मुलख राज कपूर की पहली बरसी पर उनकी पत्नी सुदर्शन कुमारी व बेटे डॉ. आदर्श कपूर, प्रशांत कुमार ने उपलब्ध करवाई थीं।
जागरण संवाददाता, अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ ने दो दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें भेंट कीं। संघ के प्रधान गगन मल्होत्रा ने बताया कि दोनों ट्राईसाइकिलें संघ को स्व. मुलख राज कपूर की पहली बरसी पर उनकी पत्नी सुदर्शन कुमारी व बेटे डॉ. आदर्श कपूर, प्रशांत कुमार ने उपलब्ध करवाई थीं। गांव साबुआना के दिव्याग की दोनों टांगे नहीं है और गांव राजपुरा वासी को ये टाईसाइकिलें दीं। इस मौके पर कपूर परिवार के सदस्य सुदर्शन कुमारी, डा. आदर्श कपूर, प्रशांत कपूर, व संघ के संजय कामरा, संजय नागोरी, इशान गुप्ता, साहिल छाबड़ा, जय काठपाल, अशोक चावला, अमन आदि उपस्थित थे।