ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
जिले की मंडी लाधूका के निकट स्थित गांव फतेहगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले युवक की बीती रात संदिग्ध मौत हो गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले की मंडी लाधूका के निकट स्थित गांव फतेहगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले युवक की बीती रात संदिग्ध मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मंडी लाधूका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
फाजिल्का के डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि यूपी के बरेला का रहने वाला युवक पुष्पिंद्र सिंह पिछले काफी समय से गांव फतेहगढ़ में ईंट भट्ठे पर कार्य करता था। बीती रात करीब 11 बजे जब वह सौ रहा था तो अज्ञात लोगों ने उसके मुंह पर हथियारों से वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा। मृतक युवक पुष्पिंद्र की आयु 20 वर्ष थी।