विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश भेजने का झांसा देकर 8.98 लाख की ठगी, फाजिल्का में युवक को जालसाजों ने बनाया शिकार

Published: Thu, 30 Apr 2026 01:23 PM (IST)

खुईखेड़ा में एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 8.98 लाख रुपये की ठगी की गई।

विदेश भेजने का झांसा देकर 8.98 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

विदेश भेजने का झांसा देकर 8.98 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, फाजिल्का। खुईखेड़ा जिले के गांव रामकोट के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिरसा के रहने वाले दो व्यक्तियों पर विदेश भेजने के नाम पर 8.98 लाख रूपये के ठगी करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने पूरी घटना की शिकायत थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

जांच अधिकारी एसआई प्रगट सिंह के अनुसार अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात रानियां (सिरसा) के रहने वाले प्रमोद कुमार और राकेश कुमार उर्फ प्रकाश से हुई थी। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे उसे विदेश भेजने की पूरी व्यवस्था करा देंगे और इसके बदले करीब 8,98,700 रुपए की मांग की।

पीड़ित के अनुसार, विदेश भेजने का सपना देखते हुए उसने चरणबद्ध तरीके से पूरी रकम दोनों को दे दी। रकम मिलते ही दोनों ने उसे जल्द वीज़ा और टिकट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतता गया और वे हर बार नई-नई बात कहकर टालमटोल करते रहे।

कई महीनों तक झूठे वादों के जाल में फंसने के बाद जब युवक ने दबाव बनाया तो दोनों ने बात तक करना बंद कर दिया। जिसके बाद उसने इस पूरे प्रकरण की सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।