फाजिल्का की लक्कड़ मंडी में दीपावली की पूर्व संध्या पर लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
अबोहर की लक्कड़ मंडी में दीपावली से एक दिन पहले शनिवार रात सोम हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग ...और पढ़ें

फाजिल्का की लक्कड़ मंडी में लगी भीषण आग। फोटो जागरण
HighLights
अबोहर की लक्कड़ मंडी में सोम हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लगी।
दीपावली से एक दिन पहले शनिवार रात को यह घटना हुई।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर।
संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। अबोहर में दीपावली से एक दिन पहले आग लगने की बड़ी घटना हुई है। यहां लक्कड़ मंडी में स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में शनिवार रात को अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में भीषण रूप धारण कर लिया और दुकान का पूरा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया और दुकान से आग की बड़ी बड़ी लपटें निकलने लग गईं, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी और फिर खतरा आसपास की दुकानों के भी चपेट में आने का हो गया। जिसके चलते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दुकान में लगी आग को बुझाने के साथ-साथ इसे फैलने से रोकने में भी जुट गए।
आग बुझाने का प्रयास जारी
रात 10 बजे के बाद खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। दुकान में भीषण आग की इस घटना से बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दुकान में लकड़ी से संबंधित सामान का भी स्टॉक था, जिससे आग बहुत तेजी से फैल गई।
आग लगने की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस प्रभारी परमजीत कंबोज भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लगी हुई है, वह आसपास के शहरों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है।