विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 5 की मौत और 11 घायल

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:20 PM (IST)

फाजिल्का के थेह कलंदर गांव के पास रविवार शाम क्लूजर-पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

फाजिल्का के गांव थेह कलंदर के निकट भीषण सड़क हादसा।

फाजिल्का के गांव थेह कलंदर के निकट भीषण सड़क हादसा।

HighLights

  1. फाजिल्का के थेह कलंदर गांव के पास भीषण सड़क हादसा।

  2. क्लूजर-पिकअप की टक्कर में पांच की मौत, 11 घायल।

  3. मृतक में तीन नाबालिग, शादी समारोह से लौट रहे थे।

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। फाजिल्का के गांव थेह कलंदर के निकट रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्लूजर-पिकअप की टक्कर हो गई।

हादसे के समय क्लूजर वाहन में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन नाबालिग और दो वयस्क शामिल बताए जा रहे हैं।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। इनमें से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर एरिक के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि क्लूजर पिकअप में सवार सभी लोग गांव टिवाना कलां के रहने वाले थे और गांव करनी खेड़ा में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे तो रास्ते में गांव थेह कलंदर के निकट यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह और जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।