यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बेचने पर लगा पाबंदी: हंसराज
संवाद सहयोगी, फाजिल्का बेरोजगार आयुर्वेदिक उपवेद पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय प्रताप बाग में जिलाध

संवाद सहयोगी, फाजिल्का
बेरोजगार आयुर्वेदिक उपवेद पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय प्रताप बाग में जिलाध्यक्ष राम, जिला सचिव हंसराज के नेतृत्व में हुई।
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2015 में सरकार द्वारा 82 पदों की बहाली की जाए व अन्य रिक्त पड़े पद भरे जाएं। नई डिस्पेंसरियां खोली जाएं। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक स्टोर व पंसारी की दुकानों पर बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां बेचने पर पाबंदी लगाई जाए। पतंजलि आयुर्वेदिक स्टोरों पर बिना लाइसेंस के बिक रही दवाइयों पर पाबंदी लगाई जाएं। बैठक में उपप्रधान पर¨वदर कौर, बेग चंद, निगम, मदन लाल, राम सरूप, दर्शन ¨सह, कपिल कुमार, नरेश कुमार, रताश कुमार, मुख्तयार ¨सह, जो¨गदर ¨सह, भजन ¨सह, व¨रदर कुमार, सोनू कुमार, सुमन रानी, बलजीत ¨सह व अन्य उपस्थित थे।
