डेंगू मरीजों के इलाज के लिए दिया 11 हजार रुपये का सहयेाग
संस्था को डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 11 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
संस, अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ के संरक्षक माइक बठला व आमिर बठला ने अपने माता पिता स्व. हरीश बठला व स्व. वीना बठला की याद में संस्था को डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 11 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
प्रधान गगन मल्होत्रा ने बताया कि अबोहर निवासी डेंगू पीड़ित मरीजों के इलाज पर करीब 42000 खर्च किए गए हैं। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने माइक बठला व संस्था के संरक्षक आमिर बठला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा करीब 500 मरीजों को प्लेटलेटस उपलब्ध करवाए गए व इसके लिए संस्था के सदस्य रोजाना दो तीन बार श्रीगंगानगर जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं लिया गया सैकड़ों डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए दिन-रात सेवा में लगी संस्था की टीम ने जी जान से शहरावासियों की सेवा की। संस्था के अध्यक्ष गगन मल्होत्रा, साहिल छाबड़ा, अशोक चावला, हैप्पी नारंग, शेरी बठला, किट्टी छाबड़ा, विक्रम वर्मा, कपिल डांग व बठला परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा श्री बालाजी समाज सेवा संघ के आडिटर इंद्रपाल सचदेवा ने अपने पिता स्व. राम स्वरूप व पत्नी स्व. शकुंतला देवी की याद में संस्था को दो डेड बाडी फ्रीजर शहरवासियों की सेवार्थ स्वरूप भेंट किए हैं। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सचदेवा परिवार का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सचदेवा परिवार से इंद्र सचदेवा, इंद्रा मोंगा, प्रीत वलेचा, सिमरन वलेचा, अशोक चावला, साहिल छाबड़ा उपस्थित थे। गगन मल्होत्रा ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद सज्जन डेड बॉडी फ्री•ार की जरूरत पड़ने पर संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है।