अगस्त तक राम मंदिर का फैसला नहीं आया तो संत समाज का आदेश मानेगी विहिप : आलोक कुमार
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ : विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के इंटरनेशनल कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का मामला लंबे समय से लटकता आ रहा है। न्यायालय को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए।
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ : विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के इंटरनेशनल कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का मामला लंबे समय से लटकता आ रहा है। न्यायालय को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए। राम मंदिर बनाने के लिए अब हमें ही जोर लगाना पड़ेगा। इसके लिए हम तैयार हैं। पंजाब दौरे के पहले दिन मंडी गो¨बदगढ़ के न्यू शास्त्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले गायत्री आश्रम के स्वामी विमल ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
आलोक कुमार ने कहा कि अगर अगस्त 2018 तक श्रीराम मंदिर का फैसला नहीं आया तो हम संत समाज के पास जाएंगे, जो उनका आदेश होगा, वहीं, माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर वचनबद्ध हैं। हमें पूरी आशा है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में श्रीराम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। हिन्दू गौरक्षा के लिए समर्पित हैं। तस्करी वाली जो गाडि़यां पकड़ी जाएंगी। उसे शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस के हवाले किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं की हत्या के विरोध में विहिप की चुप्पी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पर विहिप की कार्रवाई का ही नतीजा है कि ममता और राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जाने लगे हैं। 2019 लोकसभा चुनावों के बाद नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह देश की जनता तय करती हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि विहिप ने देश के 66000 गांवों में एकल विद्यालय चलाने का कार्य शुरू किया था। जो एक साल बाद एक लाख गांवों तक पहुंच गया है। विहिप पूरे विश्व में हिन्दुओं को संगठित एवं जागृत करने का कार्य कर रही है जिसमें 150 संगठन सहयोग दे रहे हैं। आलोक कुमार ने एतिहासिक गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर डॉ. रघुवीर सूरी, प्रकाश चंद गर्ग, राज पाल गर्ग, प्रदीप गर्ग, राम किशन गुप्ता, हंसराज ¨जदल, लालचंद ¨जदल, विनोद गोयल, सुनील मित्तल, अरुण अग्रवाल, अश्विनी गर्ग, ललित गोयल, अजीत वाजपेयी, स्वास्तिक गोयल, राम विजय शास्त्री, सतीश उप्पल, नवीन, दिनेश गुप्ता उपस्थित थे।