कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या की
जिले के गांव पत्तो के एक बुजुर्ग किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे बेअंत सिंह ने बताया कि पिता हरदीश सिंह अढ़ाई एकड़ पर खेती करते थे। उन्होंने आढ़तियों सोसायटियों और दो बैंकों से लगभग चार पांच लाख का कर्ज लिया था जिसके कारण वह अकसर परेशान रहते थे।
संवाद सहयोगी, सरहिद : जिले के गांव पत्तो के एक बुजुर्ग किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे बेअंत सिंह ने बताया कि पिता हरदीश सिंह अढ़ाई एकड़ पर खेती करते थे। उन्होंने आढ़तियों, सोसायटियों और दो बैंकों से लगभग चार पांच लाख का कर्ज लिया था जिसके कारण वह अकसर परेशान रहते थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने खेतों में जाकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली और घर में आकर उलटियां करने लग गए जिस पर तुरंत उन्हें उपचार के लिए जब चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक किसान के बेटे ने सरकार से मांग करते कहा कि उनका कर्ज माफ किया जाए।