हाथरस घटना पर यूपी सरकार का विरोध
बस्सी पठाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी व शहरी अध्यक्ष रविदर कुमार रिकू की अगुआई में हाथरस घटना को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 12:15 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी व शहरी अध्यक्ष रविदर कुमार रिकू की अगुआई में हाथरस घटना को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार जहां शुरू से ही गुंडों का साथ देती आ रही है, वहीं अब वह खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है और हाथरस घटना के दोषियों को बचाने के लिए हथकंडे अपना रही है। यह एक प्रकार की लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने राहुल गांधी पर लाठीचार्ज व दुर्व्यवहार करने की भी निदा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें