यूके डेलीगेशन ने किया कॉर्डिया कॉलेज का दौरा
नेशनल लिबरल क्लब राष्ट्रमंडल फॉर्म यूके के ट्रेवर पील की अगुवाई में 25 सदस्यीय डेलीगेशन शुक्रवार को कॉर्डिया संस्थान का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान संस्था के चेयरमैन दिलजीत राणा ने कहा कि यह दौरा भारत और राष्ट्रमंडल के साथ नयी शुरआत करेगा।
संवाद सूत्र, खमाणों : नेशनल लिबरल क्लब राष्ट्रमंडल फोरम यूके के ट्रेवर पील की अगु्आई में 25 सदस्यीय डेलीगेशन शुक्रवार को कॉर्डिया संस्थान का दौरा करने पहुंचा। इस दौरान संस्था के चेयरमैन दिलजीत राणा ने कहा कि यह दौरा भारत और राष्ट्रमंडल के साथ नयी शुरुआत करेगा। संस्था के कार्यकारी ट्रस्टी उर्मिल वर्मा उनका स्वागत करते हुए कॉर्डिया संस्थान के राष्ट्रमंडल के साथ रिश्तों का भी जिक्र किया। इस डेलीगेशन में शुभ लोगनाथन, ईमली गबिनाशन, डॉ. जेम्स ब्राउन और अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान डेलीगेशन टीम के द्वारा संघोल गांव और म्यूजियम का भी दौरा किया गया।