पंडित जवाहर लाल नेहरू को भेंट की श्रद्धांजलि
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी गोबिदगढ़ ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 03:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी गोबिदगढ़ ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि भेंट की। एक सादे समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविद सिगला के दफ्तर में हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजीव दत्ता ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर स्टील चेंबर के अध्यक्ष अनिल सिगला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, मनीष चंद्र शास्त्री, रवि वर्मा, अश्वनी भाटिया, नंबरदार बलकार सिंह, नईम अहमद, यूवा नेता डिपल शर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें