कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए 8 से शुरू होंगी कक्षाएं
जागरण संववाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर सेवा मुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल मनिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए 8 नवंबर से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
जागरण संववाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर सेवा मुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल मनिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए 8 नवंबर से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ साहिब और आसपास के जिलों के पूर्व सैनिकों के आश्रितों और गरीब परिवारों के बच्चों को कंप्यूटर की उच्च शिक्षा देने के लिए जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर के सैनिक वोकेशनल प्रशिक्षण सैंटर में कंप्यूटर बेसिक, प्रोग्रामिंग इनसी, सी++, प्रोग्रामिंग इन जावा, एचटीएमएल के सभी कोसरें की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी है वहीं रोजगार के लिए भी कंप्यूटर का प्रशिक्षण होना समय की मुख्य जरूरत बन गया है।
उन्होंने कहा कि इन कोर्स के लिए शिक्षार्थियों से नामात्र प्रशासनिक खर्च ही लिए जाएंगे और प्रत्येक वर्ग के बच्चे के लिए दाखिला ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर नजदीक बचत भवन फतेहगढ़ साहिब में तुरंत अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94631-02319 पर संपर्क किया जा सकता है।