सड़क हादसे में अध्यापक की मौत
खमाणों अकाल कॉलेज खमाणों के अध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक हरविदर सिंह अकाल कॉलेज खमाणों में पंजाबी के अध्यापक थे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : अकाल कॉलेज खमाणों के अध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक हरविदर सिंह अकाल कॉलेज खमाणों में पंजाबी के अध्यापक थे। मंगलवार सुबह वह बस्सी पठाना से मोटरसाइकिल पर खमाणों कॉलेज जा रहे थे कि राणवां गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें