विश्व टेबल सॉकर प्रतियोगिता में तन्वी को चौथा स्थान
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : अमेरिका के लैग¨सगटन शहर में संपन्न हुई विश्व टेबल सॉकर प्रतियोगिता में तन्वी शर्मा ने चौथा स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : अमेरिका के लैग¨सगटन शहर में संपन्न हुई विश्व टेबल सॉकर प्रतियोगिता में तन्वी शर्मा ने चौथा स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया। लीगल टेबल सॉकर क्लब के छह खिलाड़ियों तन्वी शर्मा, कोमल शर्मा, जैसमीन कौर, भवलीन कौर, महकप्रीत कौर सिद्धू, महक प्रीत कौर ने कोच व क्लब के प्रधान अशोक कुमार की अगुआई में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के अलावा कनाडा, पीरू, मेक्सिको, जर्मनी, इंग्लैंड की टीमों के 458 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारी कोशिश है कि इस खेल को अधिक से अधिक प्रफुल्लित किया जाए। हमें आशा है कि आने वाले समय में हमारे खिलाड़ी पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन कर पहले तीन स्थानों में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल होंगे।