किसानों को पराली जलाने के नुकसान बताए
किसान भलाई विभाग के डॉयरेक्टर डॉ. सुखदेव सिंह सिद्धू ने गांव मानूपुर के किसान गुरमुख के खेतों का दौरा किया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : कृषि व किसान भलाई विभाग पंजाब के संयुक्त डॉयरेक्टर डॉ. सुखदेव सिंह सिद्धू ने खेड़ा ब्लॉक के गांव मानूपुर के अग्रनीय किसान गुरमुख सिंह के खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को धान की पराली और गेहूं के नाड़ को आग न लगाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने आग लगाने से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. सिद्धू ने किसानों को बताया कि वह कंबाइन के पीछे स्ट्राय मैनेजमेंट सिस्टम लगाकर हैप्पी सीडर से गेहूं की बीजाई कर सकते है। स्ट्राय मैनेजमेंट सिस्टम पराली को खेत में ही बिखेर देता है और हैप्पी सीडर से उसी जमीन में गेहूं की बीजाई की जा सकती है।
मुख्य कृषि अफसर डॉ. रछपाल सिंह ने धान की पराली को आग लगाने पर होने वाले जुर्माने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. हरसंगीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमुख सिंह, अमरीक सिंह, हरमिदर सिंह, कुलदीप सिंह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।