फतेहगढ़ साहिब में कोरोना के सात नए मरीज मिले
रविवार को जिले में कोरोना के सात नए केस सामने आए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 06:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : रविवार को जिले में कोरोना के सात नए केस सामने आए। सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया कि इन सात नए केसों के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 8,618 तक पहुंच गया है। इनमें से 8,231 ने कोरोना को मात भी दी है। एक्टिव केसों की संख्या 123 है, जबकि 264 लोग कोरोना से जिदगी की जंग हार चुके हैं। अब तक जिले में 2,11,274 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,02,209 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 447 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में लेवल दो के मरीजों संख्या 14, लेवल तीन के मरीजों की संख्या 17 और 92 लोगों को घरों में आइसोलेट किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें