Move to Jagran APP

कांशी राम का जन्मदिवस मनाया

संविधान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति ने कांशी राम का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कांशी राम के सामाजिक और राजनीतिक सफर पर एक सेमिनार फतेहगढ़ साहिब में करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:13 AM (IST)
कांशी राम का जन्मदिवस मनाया
कांशी राम का जन्मदिवस मनाया

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : संविधान बचाओ, देश बचाओ संघर्ष समिति ने कांशी राम का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कांशी राम के सामाजिक और राजनीतिक सफर पर एक सेमिनार फतेहगढ़ साहिब में करवाया गया। इसमें पंजाब प्रधान धरमिदर सिंह लांबा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नेता घटिया राजनीति कर रहे हैं। राजनीति की आड़ में संविधान को भी नहीं बख्शा जा रहा, जबकि देश का संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कांशी राम ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी, मगर आज के नेता सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे है। लांबा ने कहा कि राजनीति लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए। इस अवसर पर जसबीर सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.