स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
स्वंतत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह नौगावां के नेतृत्व में मनाई गई।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : स्वंतत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह नौगावां के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की पत्नी गुरप्रीत कौर विशेष तौर पर शामिल हुईं तथा स्व. नेहरू को श्रद्धांजलि भेंट की गई।
गुरप्रीत कौर ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में भी परिवार सहित हिस्सा लिया तथा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन कर देश के लिए पूर्ण तौर पर स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रस्ताव पारित किया।
इस अवसर पर पीपीसीसी के सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी, उप चेयरमैन अमी चंद भटेड़ी, लाला कंग, किशोरी लाल, अशोक गौतम, रमेश कुमार सीआर, चेयरपर्सन ब्लॉक समिति बलजीत कौर, वाइस चेयरपर्सन अमनप्रीत कौर, ओम प्रकाश मुखीजा, शाम गौतम, समीर कपलिश, कर्मजीत सिंह ढींडसा, कार्यालय प्रभारी जसबीर सिंह भादला, सतबीर सिंह चड़ी आदि उपस्थित थे।