सड़क हादसे में स्कूटर सवार घायल, केस
बस्सी पठाना-मोरिडा मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना-मोरिडा मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक ताज मोहम्मद निवासी ब्राह्मण माजरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में घायल जगजीत सिंह निवासी फतेहपुर जंट्टा ने बताया कि वह अपने स्कूटर पर सवार होकर बस्सी पठाना से अपने गांव जा रहा था तभी गांव टिब्बा थेह के पास ताज मोहम्मद ने अपनी कार से उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें