हाथी घोड़ा पालकी जय बाबा लाल की.. से निकाली संध्या फेरी
श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा लाल दवारा सत्संग भवन एवं धर्मशाला गुरु नानक कॉलोनी में योगीराज सतगुरू श्री 100
संस, मंडी गो¨बदगढ़ : श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा सत्संग भवन एवं धर्मशाला गुरु नानक कॉलोनी में योगीराज सतगुरु श्री 1008 श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के 664वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य यजमान उद्योगपति यशपाल जैन ने श्री रामायण जी का पाठ शुरू करवाया। यह पाठ श्री सुंदरकांड सेवा मंडल द्वारा किया गया। इसके उपरांत श्री बावा लाल दयाल महाराज की संध्या फेरी (श्री बावा लाल दयाल की पालकी) का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य मेहमान डॉ. मनमोहन कौशल प्रधान खत्री सभा ने सतगुरु बावा लाल दयाल जी की पूजा अर्चना करने उपरांत किया। यह पालकी श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कॉलोनी से आरंभ होकर बटन लाल रोड से रेलवे स्टेशन रोड मेन बाजार, गोल मार्किट, कृष्णा मंदिर, माता रेणुका पार्क, डाकखाना रोड से लोहा बाजार से जीटी रोड, बटन लाल रोड से होते हुए वापिस श्री बावा लाल दयाल मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर पटियाला से आई ढोल टीम ने ढोल और नगाड़ों से पूरे शहर को बावा जी के रंग में रंग दिया। श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के भजनों हाथी-घोड़ा पालकी जय-जय बाबा लाल की.. के साथ पालकी निकाली गई वहीं शहर में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पालकी का भक्तों द्वारा बहुत ही भावपूर्ण व श्रद्धा से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर र¨वदर ¨सह पदम, श्री सुंदरकाण्ड सेवा मंडल के चेयरमैन अरुण शर्मा, राजीव रत्न, मंदिर प्रधान गुरदयाल दास भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन लाल भाटिया, महासचिव न¨रदर भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय भारती, सु¨रदर क्वात्रा, रमेश मित्तल, हीरा लाल भारती, अनिल मेहता, द¨वदर सचदेवा, सुभाष भारती, अवतार बेदी, प्रदीप भारती, शिवम बांसल, विकास अरोड़ा, अमित क्वात्रा, विकास टंडन, अश्वनी भाटिया, डॉ. अमित संदल, कमल नेत्र शर्मा, अनिल भाटिया, रा¨जदर भाटिया, मो¨हदर क्वात्रा, विजय क्वात्रा, पवन भारती, सु¨रदर भाटिया, अश्वनी भारती, शिवम भारती, उषा क्वात्रा, रेखा भारती, संतोष कुमार, नीलम भाटिया, पूनम भारती, अंजलि भारती, आशिमा बेदी, राज रानी भारती, मधु गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
शुक्रवार को मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव
मंदिर ट्रस्ट महासचिव न¨रदर भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से श्री बावा लाल दयाल जी का प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।