लाल लकीर वाले मकानों की होगी रजिस्ट्री : चन्नी
फतेहगढ़ साहिब दशकों से खुद के मकानों के मालिक बनने को तरस रहे ग्रामीण लोगों के लिए राहत की खबर है।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : दशकों से खुद के मकानों के मालिक बनने को तरस रहे ग्रामीण लोगों के लिए राहत की खबर है। पंजाब सरकार जल्द ही लाल लकीर के अंदर वाले मकानों की रजिस्ट्री को मंजूरी दे रही है। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने भी हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक सिखलाई, रोजगार उत्पति, सैर सपाटा, सभ्याचारक मामलों के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में दी। चन्नी यहां भगड़ाना गांव में आइटीआइ का नींवपत्थर रखने पहुंचे थे। पंजाब में नई स्कालरशिप योजना पर चन्नी ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए केंद्र सरकार ने यह योजना बंद कर दी थी। जिसे पंजाब सरकार शुरू कर रही है। सरकार अपने खर्च पर दसवीं से पीएचडी तक निशुल्क पढ़ाई कराएगी। उन्होंने चमकौर साहिब में 40 सिंहों में शहीद हुए भगड़ाना के भाई कोठा सिंह व भाई मदन सिंह की याद में पांच लाख की ग्रांट का एलान भी किया। धरमिदरसिंह