राजीव कुमार भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बस्सी पठाना के वाल्मीकि समाज के नेता राजीव कुमार को साथियों सहित पार्टी में शामिल किया।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बस्सी पठाना के वाल्मीकि समाज के नेता राजीव कुमार को साथियों सहित पार्टी में शामिल किया। इस दौरान राजीव कुमार को एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरबंस लाल भी विशेष तौर पर मौजूद थे। एससी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि वाल्मीकि समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित है। इस अवसर पर जिला महासचिव रविदर सिंह पदम, मंडल अध्यक्ष हरमेश शर्मा, गगनदीप जैन, राकेश कुमार गर्ग, मारूत मल्होत्रा, अनिल लूंबा, सुरिन्दर शाही, गौरव गोयल, संजीव बब्बा, नरिंदर गुप्ता, राजन कक्कड़, सोहन लाल मैनरो, तरूण सेठी, श्याम सुंदर जरगर आदि मौजूद थे। इस दौरान रमेश चंद, शंकर कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, रिक्की, राजीव कुमार, मनी, हरमनप्रीत कुमार, रवि कुमार, केशव, अतुल शर्मा, सतनाम, दिनेश कुमार, सतविदरपाल सिंह, सुनील कुमार, हरदीप सिंह, मिथुन कुमार, अमन सचदेवा, साहिल कुमार, रवि गुप्ता आदि भाजपा में शामिल हुए।