किलो अफीम व सात किलो डोडे समेत पुलिस कर्मी गिरफ्तार
पुलिस थाना खमाणों के सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने पंजाब पुलिस के सिपाही को एक किलो अफीम और सात किलो डोडे पोस्त समेत गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : पुलिस थाना खमाणों के सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने पंजाब पुलिस के सिपाही को एक किलो अफीम और सात किलो डोडे पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए मुलाजिम की पहचान नवजोत सिंह गांव बलाला, जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। जोकि लुधियाना में आइजी दफ्तर में ड्यूटी पर तैनात था। उन्होंने बताया कि खमाणों के बोपराय ढाबे पर जब शक के आधार पर उक्त सिपाही की तलाशी ली गई तो उसके पास से अफीम और डोडे बरामद हुए। जिसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें