Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का 31 की उम्र में निधन, फैंस में शोक की लहर

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:30 PM (IST)

    पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का निधन हो गया। वह 31 वर्ष के थे। उनके निधन से फैंश की लहर दौड़ गई।

    पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का 31 की उम्र में निधन, फैंस में शोक की लहर

    जेएनएन, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब केे मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 31 वर्ष के थे। सतनाम फतेहगढ़ साहिब के गांव भलमाजरा के रहने वाले थे। शनिवार सुबह चार बजे के करीब उनकी सेहत खराब हुई तो परिवार के लोग जब तक अस्पताल लेकर गए, जहांं उनकी मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतनाम का अंतिम संस्कार शनिवार की बाद दोपहर भलमाजरा में किया गया। अंतिम संस्कार पर पंजाब के नामी पहलवान, बॉडी बिल्डरों समेत बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। 31 वर्षीय सतनाम जवानी में नशे की दलदल में फंस गए थे, लेकिन खुद को नशा मुक्त करके समाज में इस कदर पेश किया कि युवाओं के लिए मिसाल बन गए। पहले गांव में कबड्डी खेली और फिर पहलवानी में नाम कमाया। नशा छोड़ने वाले युवाओं के लिए वह रोल मॉडल थे। 

    कोच रोहित खेड़ा से ट्रेनिंग लेकर नामी बॉडी बिल्डर बने और सोशल मीडिया पर भी लाखों की तादाद में प्रशंसक बनाए। अपनी बॉडी की वजह से पंजाबी गीतों में मॉडल के तौर पर जगह बनाई और छोटे से गांव के सतनाम का नाम दुनियाभर में गूंजने लगा।

    कोच रोहित खेड़ा ने बताया कि सतनाम बिल्कुल स्वस्थ थे। अभी वीरवार को ही उनकी फोन पर बात हुई थी तो सतनाम ने कहा था कि वह शनिवार को आकर मिलेंगे। शनिवार सुबह ही उन्हें दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सतनाम की कमी कभी पूरी नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें : क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ की हालत गंभीर, पठानकोट में परिवार पर हुआ था हमला, फूफा की हो गई थी मौत

    यह भी पढ़ें : सीमा विवाद में उलझी रही हरियाणा पुलिस, हाई कोर्ट पहुंचा मामला तो मां को मिली चौकाने वाली जानकारी

    यह भी पढ़ें : गूगल ब्वॉय कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड, अंतरिक्ष विज्ञानी बनने की तमन्ना

    यह भी पढ़ें : पंजाब में कृषि अध्यादेशों के विरोध पर गरमाई हरियाणा की राजनीति, धनखड़ बोले- विरोध करने वाले देश विरोधी