पनसप गोदाम में पड़े हैं सढ़े अनाज, बीमारी फैलने का भय
संवाद सहयोगी, खमाणों : पनसप गोदाम खमाणों कलां में पड़े गले सढ़े अनाज और बारदाने की बदबू कारण इलाके में रहना में मुहाल हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों को बीमारी लगने का भय भी सताने लग गया है।
संवाद सहयोगी, खमाणों : पनसप गोदाम खमाणों कलां में पड़े गले सढ़े अनाज और बारदाने की बदबू कारण इलाके में रहना में मुहाल हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों को बीमारी लगने का भय भी सताने लग गया है। वहीं, पनसप अधिकारी का कहना है कि गले सड़े अनाज व बारदाने को उठाने का काम का तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही इस स्थान की पूरी तरह से सफाई करवा दी जाएगी। पिछले कई सालों से पनसप विभाग की ओर से खमाणों के इस गोदाम में गेहूं स्टोर की जा रही है, लेकिन कभी भी विभाग ने खमाणों के गोदाम में से सही समय पर गेहूं की लि¨फ्टग करवाने का काम पूरा नहीं किया। इस कारण हर बार बड़ी संख्या गेहू व धान की फसल बर्बाद हो रही है। फसल के गलने व सड़ने के कारण इस इलाके में मक्खी, मच्छर व अन्य किटाणु पैदा हो जाते हैं। इतना ही नहीं इस वजह से गंदी बदबू इलाके में फैल जाती है। इस कारण इस इलाके में रहने वाले लोग लंबे समय से परेशानी झेलते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गले सड़े अनाज के कारण रोग फैलने का भी डल सता रहा है। यह गला सड़ा अनाज व बारदाना गोदाम के खुले प्रागंण में बिखरा पड़ा है। इस बबत कई बार लोगों ने विभाग से संपर्क कर इस समस्या का हल करने की अपील की थी। परंतु लंबे समय से समस्या जस की तस चल रही है।
बारदाना को शीघ्र ही उठवा दिया जाएगा :इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर निखिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने गले सड़े बारदाना को उठवा दिया है। खराब हो चुके बारदाना को शीघ्र ही उठवा दिया जाए। विभाग के कारण लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।