पैनचैक सिलाट ने करवाई पहली आनलाइन जिला खेल प्रतियोगिता
मंडी गोबिदगढ़ मिक्सड मार्शल आर्ट स्कूल और पैनचेक सिलाट एसोसिएशन ने पहली ऑनलाइन जिला खेल प्रतियोगिता करवाई।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : मिक्सड मार्शल आर्ट स्कूल और पैनचेक सिलाट एसोसिएशन ने पहली ऑनलाइन जिला खेल प्रतियोगिता करवाई। इसमें खिलाड़ियों ने घर पर रहते हुए ही भाग लिया। खिलाड़ियों ने शारीरिक अभ्यास करते हुए पैनचैक सिलाट खेल की तकनीकों के अभ्यास के वीडियो बनाकर मार्शल आर्ट खेल संस्था को भेजे। सभी वीडियो क्लिप देखने के बाद एशिया स्तरीय रैफरी नीरज शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपने घर रहकर कसरत कर अपने आप को मजबूत बना रहे हैं। वहीं, भयानक रोगों से लड़ने की शक्ति भी हासिल कर रहें हैं। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में जहां प्रथम स्थान पांच वर्षीय हेजल मिहान और सीनियर वर्ग में मनीषा ने नाम चमकाया। विभिन्न आयु के परिणाम सूची में पहले स्थान पर लड़कों में शौर्य गुप्ता, चिराग गुप्ता, हरनिमरत सिंह, जसकरन सिंह, नितेश कुमार ने पहला स्थान। लड़कियों में हेजल मिहान, इनाया गुप्ता, लवली, प्रीति, मनीषा यादव ने पहला स्थान। लड़कों में कार्तिके तिवारी, शिवम कौशल, लवन्य मलहोत्रा, सूरज सिंह और लड़कियों में लवीशा शर्मा, कामिया वर्मा, पप्पी, अंजू मौर्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर लड़के उत्सव एरोन, गुरअरमान सिंह, साहिल गुप्ता, जबकि लड़कियों में श्वेता, प्रियाप्रीत कौर और अमनदीप कौर रहीं। पैनचैक सिलाट एसोसिएशन जिला फतेहगढ़ साहिब के प्रधान अशोक मलहोत्रा ने आनलाइन जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी मैरिट लिस्ट के खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भेजे जा रहे हैं और बैल्ट चुने हुए एथलीट नितेश कुमार और मनीषा यादव को सम्मान चिन्ह भेंट किया जाएगा।