पराली जलाने वाले चार किसानों पर केस
बुधवार शाम तक चार किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:34 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : जिला पुलिस ने जिले भर में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए बुधवार शाम तक चार किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। इनमें पुलिस थाना खमाणों में प्रगट सिंह निवासी गांव लखनपुर, थाना खेड़ी नौध सिंह में कुलदीप सिंह निवासी गांव चड़ी, अमृतपाल सिंह निवासी मोहन माजरा और गुरमीत सिंह निवासी गांव कोटला बड़ला के खिलाफ मामले दर्ज हुए है। जिले में अब तक कुल मिलाकर 61 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हुए चुके है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें