देश भगत यूनिवर्सिटी में रेडियो दिवस मनाया
देश भगत यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय रेडियो दिवस रेडियो और विविधता थीम के साथ ऑनलाइन मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 06:16 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमलोह : देश भगत यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय रेडियो दिवस 'रेडियो और विविधता' थीम के साथ ऑनलाइन मनाया गया। सत्र की मेजबानी आरजे संगमित्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने से हुई और रेडियो के इतिहास पर चर्चा की गई व एक ऑनलाइन गेम सत्र का आयोजन किया गया। ऑनलाइन खेल सत्र के विजेता अरुण डोगरा थे, जिन्हें आठ हजार रुपये का वाउचर इनाम के तौर पर दिया गया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि रेडियो का उद्देश्य लोगों के जीवन और जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें