विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नागरा ने 98 लोगों को दिए 2-2 मरले के प्लाटों के कागज

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM (IST)

विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने गांव दुभाली में 98 लाभार्थियों को खुद का घर बनाने के लिए 2-2 मरले के प्लाट बांटे।

नागरा ने 98 लोगों को दिए 2-2 मरले के प्लाटों के कागज
नागरा ने 98 लोगों को दिए 2-2 मरले के प्लाटों के कागज

संवाद सहयोगी , फतेहगढ़ साहिब :

विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने गांव दुभाली में 98 लाभार्थियों को खुद का घर बनाने के लिए 2-2 मरले के प्लाट बांटे। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार अपने सभी किए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि खुद का घर हर किसी की मुख्य जरूरत होती है, ऐसे में हर जरूरतमंद को खुद का मकान बनाने के लिए सरकार प्लाट दे रही है। सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों में भी विकास करवा रही है ताकि उन्हें भी हर मूलभूत सुविधा मिल सके। विधायक ने कहा कि गांव के विकास को लेकर लगातार ग्रांट जारी की जा रही है ताकि सभी जरूरी कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही । इस मौके ब्लाक समिति खेड़ा के चेयरमैन गुरमेल सिंह, सरपंच रघुवीर सिह, पंच जसवीर सिंह, लाभ सिंह, गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सहित पंचायत सदस्य मौजूद थे। विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने गांव दुभाली में 98 लाभार्थियों को खुद का घर बनाने के लिए 2-2 मरले के प्लाट बांटे। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार अपने सभी किए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि खुद का घर हर किसी की मुख्य जरूरत होती है, ऐसे में हर जरूरतमंद को खुद का मकान बनाने के लिए सरकार प्लाट दे रही है। सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों में भी विकास करवा रही है ताकि उन्हें भी हर मूलभूत सुविधा मिल सके। विधायक ने कहा कि गांव के विकास को लेकर लगातार ग्रांट जारी की जा रही है ताकि सभी जरूरी कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही । इस मौके ब्लाक समिति खेड़ा के चेयरमैन गुरमेल सिंह, सरपंच रघुवीर सिह, पंच जसवीर सिंह, लाभ सिंह, गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सहित पंचायत सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।