Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया नगर कीर्तन

अमलोह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा सिंह सभा अमलोह से नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 12:35 AM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, अमलोह

loksabha election banner

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा सिंह सभा अमलोह द्वारा नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को फूलों से सजाई गई एक विशेष गाड़ी में सुशोभित किया गया था। जिसकी अगुवाई गुरु के पांच प्यारे कर रहे थे।

नगर कीर्तन में शामिल संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रही थी और रागी सिंहों द्वारा कीर्तन किया जा रहा था। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा, मनोहर लाल वर्मा, एडवोकेट तेजवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, परमिदर सिंह, निर्मल सिंह, अजमेर सिंह, बलदेव, दर्शन सिंह, सतविदर कौर, जसमीत कौर, रविदर कौर, गुरनाम कौर व हरदीप कौर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.