श्री गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
साहिब श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला संगतपुरा और समूह नगर निवासियों के सहयोग से महान नगर कीर्तन निकाला गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : साहिब श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला संगतपुरा और समूह नगर निवासियों के सहयोग से महान नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरप्रस्ती में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला संगतपुरा से आरंभ हो कर मोहल्ला संगतपुरा, विधि चंद कॉलोनी, इकबाल नगर, ऐरी मिल रोड, अमलोह रोड, गुरुद्वारा गुप्तसर साहिब, गांव जस्सड़ा, अमलोह रोड, जीटी रोड, मेन बाजार, गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रताप मिल रोड नसराली, मॉडल टाउन से यात्रा करता हुआ पुन: गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला संगतपुरा संपन्न हुआ। संगत की तरफ से नगर कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागती गेट और झंडों के साथ विशेष तौर पर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के साथ संगत वाहेगुरु नाम का जाप करती हुई आगे बढ़ रही थी। हरगोबिद साहिब अखाड़ा गतका पार्टी की तरफ से गतके के जौहर दिखाए गए। इस अवसर पर नगर कीर्तन में बलबंत सिंह भांबरी, सुखविदर सिंह भांबरी, चरनजीत सिंह, बचन कौर, हरिदर सिंह भाबरी, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी के प्रधान कर्मजीत सिंह बिट्टू, उप प्रधान रविदर सिंह रवि, भाई रणजीत सिंह खालसा, गुरजीत सिंह खालसा, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमिदर सिंह, बलजीत सिंह, रविदर सिंह खालसा, बख्शीश सिंह सुक्खी, गुरबख्श सिंह, रजिदर सिंह नसराली, रणधीर सिंह पप्पी, पार्षद सुखविदर कौर, बिक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।