संसद में कृषि कानूनों के खिलाफ उठाएंगे आवाज : डा. अमर सिंह
सांसद डा. अमर सिंह ने लोकसभा के मानसून सत्र की शुरुआत संसद भवन के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के साथ की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 07:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : सांसद डा. अमर सिंह ने लोकसभा के मानसून सत्र की शुरुआत संसद भवन के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के साथ की। उन्होंने कहा कि वे तेल की कीमतों में असहनीय वृद्धि के बारे में भी सवाल पूछेंगे, जिससे समाज के सभी वर्गों को नुकसान हो रहा है और सभी वस्तुओं की कीमतों को धक्का लगा है। पिछले साल किसान आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक पांच सौ से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है, फिर भी सरकार ने उनके बलिदान के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। किसानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। कृषि कानूनों के निरस्त होने तक लड़ाई जारी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें