मोहन सिंह सहकारी सभा के अध्यक्ष बने
मोहन सिंह भमारसी को सहकारी सभा सौंढा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : मोहन सिंह भमारसी को सहकारी सभा सौंढा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सभा के सदस्यों का चयन हुआ था। इन सदस्यों ने मोहन सिंह को अध्यक्ष चुना। इसके अलावा बलजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरजंट सिंह भमारसी को उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह को सभा का जूनियर उपाध्यक्ष चुना गया। नए अध्यक्ष ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक कुलजीत सिंह नागरा का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें