महिलाओं के योगदान बिना पुरुष महान नहीं बन सकते : सविता गुप्ता
बाबा बंदा सिंह इंजीनियरिग कालेज फतेहगढ़ साहिब ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष भाषण का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान डायरैक्टर डॉ. सविता गुप्ता यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ थे।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : बाबा बंदा सिंह इंजीनियरिग कालेज फतेहगढ़ साहिब ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष भाषण करवाया। समारोह में मुख्य मेहमान डायरेक्टर डॉ. सविता गुप्ता यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ थीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न महिलाओं की उदाहरण देते हुए तथ्य पेश किये और महिलाओं भागीदारी संसार की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।
डॉ गुप्ता ने कहा कि एक माता, शिक्षक, बहन, पत्नी या बेटी जैसी किसी भी भूमिका में पुरुष महान नहीं बन सकते। इस मौके एसएसपी अमनीत कौर कौंडल, डॉ. तारा सिंह कमल कौंसिल मेंबर, इंजीनियर सुखवीर सिंह मुंडी आनरेरी सचिव आइइआइ पंजाब और चंडीगढ़ सेंटर ने भी संबोधित किया। आखिर में कालेज के प्रिंसिपल मेजर जनरल डॉ. जीएस लांबा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।