14 ग्राम अफीम समेत दो गिरफ्तार
थाना खेड़ी नौध सिंह की पुलिस ने दो व्यक्तियों से 14 ग्राम अफीम बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : थाना खेड़ी नौध सिंह की पुलिस ने दो व्यक्तियों से 14 ग्राम अफीम बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि टी-प्वाइंट मुल्लांपुर सूआ खेड़ी नौध सिंह के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सवार परमवीर सिंह निवासी गांव बौड़ और संदीप सिंह निवासी गांव कोटला गोपालों से 14 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें