वेट लिफ्टिंग में जीपीसी के छात्रों ने जीते दो स्वर्ण व चार कांस्य
गोबिदगढ़ पब्लिक कॉलेज के वेट लिफ्टिरों ने एमजी कॉलेज कोटां में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दो स्वर्ण चार कांस्य और एक रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : गोबिदगढ़ पब्लिक कॉलेज के वेट लिफ्टिरों ने एमजी कॉलेज, कोटां में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, चार कांस्य और एक रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिसिपल डॉ. नीना सेठ पजनी ने बताया कि छात्र शेरू सिंह और नितिन भांबरी ने स्वर्ण पदक जीते। छात्र अभिमन्यु पांडे, सुखवंत सिंह और राजवीर सिंह ने तीन कांस्य पदक जीते। छात्र हरदेव सिंह ने टूर्नामेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की वेट लिफ्टिग टीम ने इस टूर्नामेंट में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र निखिल ने कांस्य पदक जीता और मनजिदर सिंह ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से संबंधित विभिन्न कॉलेजों के कुल 100 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रिसिपल डॉ. नीना सेठ पजनी एवं स्वर्णजीत सिंह अध्यक्ष जीपीसी ने शिक्षकों और छात्रों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।