नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जिला कांग्रेस कमेटी फतेहगढ़ साहिब के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : मुख्यमंत्री के सलाहकार व विधायक कुलजीत सिंह नागरा की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष सूद की मौजूदगी में ब्लॉक खेड़ा के गांव भगड़ाना और दादूमाजरा में जिला कांग्रेस कमेटी फतेहगढ़ साहिब के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर डॉ. सोहन सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, डॉ. मोहन लाल को उपाध्यक्ष, सिकंदर सिंह चोलटी खेड़ी को उपाध्यक्ष, रणधीर सिंह को महासचिव, गुरदयाल सिंह को महासचिव, हरपाल सिंह, गुरबिदर सिंह, सुरजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरजंट सिंह, मेवा सिंह, स्वर्ण सिंह, सिरमनजीत सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बलविदर सिंह मावी व आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें