संदीप सिगला बने स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष
जय स्वर्णकार संघ बस्सी पठाना की ओर से स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना:जय स्वर्णकार संघ बस्सी पठाना की ओर से स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। संघ के सरपरस्त जसपाल मल्होत्रा की अगवाई में सराफा बाजार आनंद कुटिया में रखी बैठक दौरान स्वर्णकार संघ की नई टीम की घोषणा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संदीप सिगला को अध्यक्ष, मनीष कुमार कपिला को उपाध्यक्ष, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, अमित वर्मा को महासचिव, रामचरण गुडू को सह-महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा कुलभूषण मल्होत्रा, प्रदीप मल्होत्रा, हेमइंद्र कुमार, विेवक कुमार, मारूत मल्होत्रा, अशोक कुमार, प्रमोद गोगना, मंजीत गोगना, सुनील वर्मा शिल्ला, परसराम वर्मा व अजय वर्मा को सदस्य बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें