बस्सी पठाना में भाविप ने लगाया योग कैंप
भारत विकास परिषद बसी पठाना ने जय कृष्ण कश्यप की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैंप लगाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : भारत विकास परिषद बसी पठाना ने जय कृष्ण कश्यप की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैंप लगाया। योग विशेषज्ञ परिषद के जिला सचिव रमेश मल्होत्रा तथा योग कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रीतम ने योग के लाभ बताए। परिषद के सदस्य रमेश मलहोत्रा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है जो दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मौके पर प्रदीप मल्होत्रा, सुनील रैना, मनोज भंडारी, नीरज मल्होत्रा, विनोद शर्मा, बलदेव कृष्ण, कृपाल सिंह, जतिदर कुमार, प्रवीन भाटिया, राकेश गुप्ता, राज कुमार वधवा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें