दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति नामजद
पुलिस ने लुहारी कलां की रहने वाली जसवीर कौर की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके पति जगतार सिंह निवासी प्रिथीपुर (रूपनगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 02:41 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 02:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खमाणों : थाना खेड़ी नौध सिंह की पुलिस ने लुहारी कलां की रहने वाली जसवीर कौर की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके पति जगतार सिंह निवासी प्रिथीपुर (रूपनगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2013 में जगतार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। अब उससे दो लाख रुपये मायके घर से लाने के लिए कहा जा रहा था। आखिर में ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। 31 अगस्त को दी शिकायत की जांच पड़ताल के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें