श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करवाया हवन
सरहिद आर्य समाज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह से मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : आर्य समाज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह से मनाई गई। इस दौरान मुख्य यजमान के तौर पर आर्य समाज के प्रधान राकेश सूद, सतपाल पुरी, शशी उप्पल, वरुण और साकेत सूद रहे। सभी यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। अमरजीत सूद ने भजन प्रस्तुत किया और आर्य समाज के पुरोहित रणजीत सिंह ने श्रीकृष्ण जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी यजमानों के आशीर्वाद के बाद शांति पाठ किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें