हरकृष्ण ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
गांव ढोलेवाल के दो नौजवानों ने 65वीं पंजाब राज्य अंतर जिला स्कूल खेलों में कुश्ती के मुकाबले में जीत हासिल की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : गांव ढोलेवाल के दो नौजवानों ने 65वीं पंजाब राज्य अंतर जिला स्कूल खेलों में कुश्ती के मुकाबले में जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। हरकृष्ण सिंह ने 75 किलो वजन वर्ग अंडर-14 में कांस्य और लवप्रीत सिंह ने 55 किलो वजन वर्ग में अंडर 17 में कांस्य पदक जीत कर इलाके और जिला फतेहगढ़ साहिब का नाम रोशन किया। यह दोनों खिलाड़ी संत सरदूल सिंह यादगारी अखाड़ा मलकपुर में कोच मनसा सिंह और कोच बराड़ की अगुआई में कुश्ती की गुर सीख रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें